WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Hospitol Managers: सरकारी अस्पतालों का मैनेजमेंट सम्हालेंगे 48 सहायक प्रबंधक

1123

Hospitol Managers: सरकारी अस्पतालों का मैनेजमेंट सम्हालेंगे 48 सहायक प्रबंधक

भोपाल: प्रदेश के जिला अस्पताल और अन्य सरकारी अस्पतालों का मैनेजमेंट अब मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 48 सहायक प्रबंधक सम्हालेंगे। इनकी तैनाती इसी माह से शुरु हो जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि जिला अस्पताल और अन्य प्रमुख अस्पतालों में दवाओं, उपकरणों के प्रबंधन, अस्पतालों की सफाई व्यवस्था, चिकित्सकों की तैनाती, छुट्टी प्रबंधन सहित अन्य सभी प्रकार के प्रबंधकीय कार्य चिकित्सको से न कराए जाकर उनकी जगह प्रबंधक तैनात किए जाए। इसके लिए मध्यप्रदरेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से पिछले महीने 48 सहायक प्रबंधकों का चयन किया गया है। इन सहायक प्रबंधकों की पदस्थापना अब की जाना है। चयनित सहायक प्रबंधकों से पोस्टिंग के लिए आॅनलाईन विकल्प मांगे गए है। सभी को तय फार्मेट में जानकारी प्रविष्ट कर स्कैन कर पीडीएफ फाईल के माध्यम से ई मेल के माध्यम से गजेटेड पीजी एटद रेट आॅफ जी मेल डॉट काम पर प्रस्ताव बुलाए गए है।16 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच आवेदन भेजे जाने है। सहायक प्रबंधकां को रिक्त पदों में से अधिकतम बीस संस्थाओं के विकल्प देना होगा। यदि एक या दो विकल्प ही भेजे जाते है तो ऐसी संस्थाओं में मेरिट के अनुसार पदस्थापना पूरी होंने पर विभाग उपलब्ध किसी भी रिक्त संस्था में चिकित्सक को पदस्थ कर सकेगा। यह भी जरुरी नहीं होगा कि दिए गए विकल्प के अनुसार ही पदस्थापना की जाए। विभाग इसमें पदस्थपना करने के लिए स्वतंत्र रहेगा।

चयनित सहायक प्रबंधक द्वारा विकल्प प्रस्तुत न करने की स्थिति में विभागीय आवश्यकतानुसार पदस्थापना की जाएगी। ये विकल्प स्वास्थ्य आयुक्त सह सचिव स्वास्थ्य विभाग को भेजे जाने है।

51 जिलों के लिए मांगे प्रस्ताव-
सहायक प्रबंधकों से सभी 51 जिला चिकित्सालयों में सौ से सात सौ बिस्तर वाले अस्पतालों में यह तैनाती की जाना है। सभी को अस्पतालों की सूची भेजकर बीस विकल्प भरने को कहा गया है। उज्जैन में सर्वाधिक सात सौ बिस्तरों वाला अस्पताल है।