पहाड़ों में बर्फबारी, दिल्ली में बारिश, देशभर में बदला मौसम का मिजाज

264

पहाड़ों में बर्फबारी, दिल्ली में बारिश, देशभर में बदला मौसम का मिजाज

देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 21 फरवरी तक तीव्र बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में 21 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली में सोमवार की रात दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद दोबारा से ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है। जम्म-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल में कई जगहों पर यही हाल है।