FIR Against Wives of IAS & IRS : बैंक से मिलकर IAS और IRS की पत्नियों ने चूना लगाया! 

30 करोड़ की संपत्ति, 7 करोड़ में खरीद ली, अदालत ने FIR के आदेश दिए!   

1344
MLA in MP Punished
MLA in MP Punished

FIR Against Wives of IAS & IRS : बैंक से मिलकर IAS और IRS की पत्नियों ने चूना लगाया! 

Bhopal : बैंक ऑफ बड़ौदा में करोड़ों के फ्रॉड किया गया। इस घोटाले में IAS वीरेंद्र कुमार की पत्नी रेणू चौधरी जो मुंबई के आयकर विभाग में पदस्थ है। IRS अधिकारी की पत्नी सुनीता डेहरिया और बैंक के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

जिला अदालत ने इस मामले में IAS और IRS की पत्नियों के खिलाफ FIR के आदेश दिए। बैंक के कुछ कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों पर भी FIR के आदेश हुए हैं। आरोप है कि बैंक अधिकारियों से सांठ गांठ करके इन लोगों ने 30 करोड़ की संपत्ति को सिर्फ 7 करोड़ रुपए में खरीद लिया था।

इस मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने वेल्यूयर के साथ जमीन को खरीदने वालों के साथ मिलकर अंजाम दिया। भोपाल के आदित्य भटनागर ने परिजनों के साथ 2010 में बैंक ऑफ बड़ौदा से 4.75 करोड़ रुपए का लोन लिया था। उसके बाद एक्सटोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड को कोलेट्रल लोन भी दिया, जो 12,72,96000 रुपये का था। 2011 में इस संपत्ति की वैल्यूएशन हुई और उसका मूल्य 13,72,83,000 रुपये रखा गया।

इस आधार पर 1,27,29,600 हजार रुपए की लिमिट बनाई गई। आवेदक के परिजन लगातार लोन की किस्तों पर कर रहे थे और 2016 तक यह लोन रेगुलर था। 16 जनवरी 2016 की स्थिति में भी कोई ओवरड्यू नहीं था और बैंक के द्वारा इस बारे में एक प्रमाण पत्र भी जारी किया गया था कि यह खाता रेगुलर है और इस पर कोई ओवरव्यू नहीं है।

 

बैंक अधिकारी भी घोटाले में हिस्सेदार

बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर कुछ लोगों ने षडयंत्र किया। 31 मार्च 2016 को आवेदक के परिजनों और एक्सट्रोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खाते को एनपीए कर दिया गया। जबकि, उनके द्वारा किस्त लगातार दी जा रही थी। एनपीए की जाने की सूचना भी एक महीने बाद दी गई। इस मामले में आवेदक ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के खिलाफ डीआरटी जबलपुर में वाद प्रस्तुत किया, जो इस समय चल रहा है।

लेकिन इस बीच बैंक के लोगों ने अभियुक्तों के साथ मिलकर संपत्ति का मूल्यांकन 6.22 करोड़ रुपए कर लिया और अंग्रेजी के एक समाचार पत्र में इसकी सूचना प्रकाशित करके एक ही बिड आने के बाद भी इसे 7.5 करोड रुपए में खरीद लिया। जबकि उसका वास्तविक मूल्य वर्तमान में 31 करोड रुपए आंका गया है।